February 12, 2026

मजदूरों के साथ अन्याय के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने मनाया राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस

फुलवारी शरीफ। भाकपा माले के द्वारा केंद्र सरकार पैकेज के नाम पर मजदूरों के साथ धोखा, क्वारंटाइन सेंटर में कुव्यवस्था के सवाल पर फुलवारी, संपतचक और चितकोहरा में राज्यव्यापी प्रतिवाद मनाया गया। यहां राष्ट्रव्यापी प्रतिरोध के क्रम में लॉकडाउन के प्रावधानों के तहत धरना पर बैठे। नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार कोरोना से प्रभावी ढंग से निबटने के बजाय अब इस संकट को गांवों की ओर ढकेल दिया है। जिन प्रवासी मजदूरों के कठिन मेहनत, खून-पसीने के बल पर बड़े-बड़े उद्योगों से पूंजीपति अरबों-खरबों कमाकर संपति का विशाल ढेर जमा करते हैं, आज उन्हें दो वक्त की रोटी देने के बजाय मरने के लिए छोड़ दिया है। भूख से व्याकुल प्रवासी बड़े-बड़े शहरों, महानगरों को अलविदा कह पैदल ही अपने गांव चल पड़े हैं। केंद्र का 20 लाख करोड़ का पैकेज केवल धोखा है, यह पैकेज किसानों-मजदूरों को कोई राहत नहीं पहुंचा पायेगा। नेताओं ने आगे कहा कि मातृभूमि आने के बाद भी क्वारंटाइन सेंटर में भी मानवीय व बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव दिखता है। मजदूर जेल से भी बदतर स्थिति में जीने को मजबूर हैं। पार्टी ने सरकार से मांग किया कि हर प्रवासी मजदूरों को 10 हजार रूपया और 3 माह का मुफ्त राशन, लॉक डाउन की अवधि में सड़क-रेल हादसे-भूख से मर रहे मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख का मुआवजा, इसके अलावा किसानों की समस्या, गरीबों को उजाड़ने से पहले बसाने की ब्यवस्था करने की मांग की। चितकोहरा में मुख्य रूप से पोलित ब्यूरो सदस्य अमर, केंद्रीय कमेटी सदस्य शशि यादव, खेमस नेता दिलीप सिंह, टेम्पू यूनियन के नेता मुर्तजा अली, आइसा राज्य सह सचिव आकाश कश्यप, कृष्णा सिन्हा, मनोज आजाद, आबदा खातून, तनवीर आलम, मयंक जयसवाल, दिलीप सिंह उपस्थित थे।


वहीं फुलवारी के सुइथा, मौलाना बुद्धि चक, पलंगा, सोता चक, कोइरी बिगहा, माधोपुर में धरना प्रदर्शन किया गया। यहां बबन दास, कॉ. शरिफा मांझी, गुरुदेव दास, साधू शरण, योगेन्द्र दास, सुधीर दास, राम बच्चन मांझी, मनरेगा मजदूर सभा के संयोजक ललिन पासवान, छोटू मांझी, अनिल राम, रंजन दास, अनिल पासवान, संपतचक प्रखंड के तहत लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों अथवा पार्टी कार्यालयों में धरना दिया गया। भागलपुर बस-ट्रक टक्कर में मारे गए लोगों के याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया। संपतचक प्रखंड में आयोजित धरना में प्रखंड सचिव सत्यानंद कुमार, बैरिया लोकल कमिटी सचिव रामसिगार पासवान, छेछन राम, सुरेश सिंह, बबीता देवी, सुरेश चंद्र ठाकुर, गोपालपुर लोकल कमिटी सचिव धनराज पासवान, सिभीषण आर्य, सुधीर पासवान आदि शामिल रहे।

You may have missed