August 23, 2026

पूर्णिया में वज्रपात से अलग-अलग इलाकों में पांच लोगों की मौत

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले के बायसी अनुमंडल में मंगलवार को वज्रपात की चपेट आने से पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि पूर्णिया शहर में बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। सिर्फ आसमान में बादल छाया रहा, जबकि शहर से 25 किमी दूर बायसी में जोरदार बारिश के साथ ठनका गिरी।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्णिया के बायसी अनुमंडल में दोपहर दो बजे के करीब तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय वज्रपात से अनुमंडल के हरिणतोड़ पंचायत में तीन, चोपड़ा और मबैया पंचायत में दो लोगों की मौत वज्रपात के चपेट में आने से हो गयी, इसमें एक लड़की भी शामिल बतायी जा रही है। बायसी के सीओ प्रवीण वत्स ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोपहर में यहां जोरदार बारिश हुई। इस दौरान ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत की फिलहाल जानकारी है। कहां कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी और जानकारी जुटायी जा रही है।

You may have missed