गोपालगंज-12 वर्षीय नाबालिग बच्चे की गला रेतकर हत्या,पुलिस ने झाड़ियों से शव को किया बरामद
गोपलगंज।(शैलेश तिवारी)गोपालगंज जिले के कटेयां थाना क्षेत्र के देवरिया गाँव निवासी महावीर सिंह के पुत्र मनीष कुमार उम्र 13 वर्ष को कुछ अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दिया ।

आप को बता दें कि मृतक के दादा ने बताया कि मृतक के पिता यहा नहीं है। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं और वो वही पर लाक डाउन में फसे हुए हैं। उन्होंने बताया कि मनीष कुमार सुबह खाना खाने के बाद बच्चों में खेलने लगा खेलते खेलते दोपहर तक जब घर नहीं पहुंचा तो घर के सभी सदस्य खोजबीन करने लगे । लोगों से पुछ ताछ करने लगे शाम हो गयी खोज करते करते इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने नहर के पेटी में झाड़ियों के बीच छत बिछत पड़ी शव को देख इसकी सुचना स्थानीय पुलिस को दी घटना की सुचना मिलते ही बिना देर लगाए कटेयां थाना प्रभारी अश्विनी तिवारी ने ग्रामीणों की मदद से शव को नहर की झाड़ियों से निकलने के बाद शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपालगंज को भेज दिया। घटना को लेकर पूरे गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है मृतक के दादा दादी माता का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दादा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

