February 17, 2026

सीएम नीतीश द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों ने लोगों की कठिनाइयां कम की : राजीव

पटना। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कच्ची तालाब एवं जक्कनपुर में पाटलिपुत्र वॉरीअर्ज़ एवं सेवा संघ द्वारा आयोजित कच्चा राशन वितरण कार्यक्रम में निर्धन एवं बेसहारा लोगों के बीच चावल, दाल एवं ब्रेड आदि का वितरण किया। मुकेश यादव एवं युवा जदयू महासचिव प्रिंस श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में श्री प्रसाद ने लॉकडाउन का सख़्ती से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वैश्विक विपदा की इस घड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा जनहित में लिए गए निर्णयों ने लोगों की कठिनाइयां काफी हद तक कम की है। मुफ़्त राशन, कार्ड धारकों के एकाउंट्स में हजार रुपए ट्रान्सफर करने, सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से 11वीं तक के छात्रों-छात्राओं को तीन माह का स्कालरशिप अग्रिम, सामाजिक सुरक्षा के चार पेंशन के तीन माह का अग्रिम, लगभग चार लाख बिहारी प्रवासियों के एकाउंट्स में हजार रुपए, संबद्ध राज्यों में बिहार फाउंडेशन की ओर से 11 शहरों में राहत शिविर के साथ-साथ किसानों को उनके एकाउंट्स में इनपुट सब्सिडी की राशि भेजी जा रही है। इस अवसर पर पाटलिपुत्र वॉरीअर्ज के समन्वयक सबीऊद्दिन अहमद शिफू एवं प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नु ने गरीबों की मदद के लिए समर्थ लोगों से आगे आने की अपील की। इस अवसर पर विनीत यादव, रंजन कुमार, सागर यादव, रोहित खंडेलवाल समेत अनेक कार्यकर्ता सक्रिय थे।

You may have missed