February 17, 2026

खबरें फतुहा की : छठ पर्व संपन्न, प्रवासी लोगों का तांता

उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ छठ पर्व संपन्न
फतुहा। मंगलवार को सुबह छठ व्रतियों ने अपने अपने घरों में तथा गड्ढे व तालाबों में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठ व्रतियों ने पारण किया। ग्रामीण क्षेत्र में भी छठ व्रतियों द्वारा तालाबों में उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। पारण के संपन्न होते ही चैती छठ पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

प्रवासी लोगों का फतुहा के रास्ते गुजरने का लगा रहा तांता
फतुहा। मंगलवार को भी दिल्ली, गुजरात, जयपुर व हरियाणा से प्रवासी लोगों को आना तथा फतुहा के रास्ते अपने गंतव्य स्थल तक जाने का तांता लगा रहा। कोई भागलपुर तो कोई बेगूसराय तो कोई जमुई जाने वाले थे। लोगो ने बताया कि वहां से तो किसी तरह पटना पहुंच गये लेकिन अब अपने गांव तक पैदल जाना मजबूरी है। ऐसे लोग जत्थे में चल रहे हैं तथा इनके बीच कोई सोशल डिस्टेंस भी नहीं है। स्वयंसेवी संस्था समाज सेवा दल द्वारा राहगीरों को मुफ्त भोजन सामग्री तथा आराम करने की सुविधा प्रदान किया गया। साथ ही सेवा दल द्वारा उन्हें इस रोग से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस अपनाने की सलाह दी गई और जागरुक किया गया। सेवा दल में अनिल राज, पंकज कुमार व अन्य लोग शामिल थे।

You may have missed