August 27, 2026

कोरोना से पांचवी मौत मामला-स्वस्थ हो चुका था मरीज हार्टअटैक से चली गई जान

नई दिल्ली।एजेंसी जहां कोरोनावायरस के चलते देश में पांचवी मौत का मामला प्रकाश में आया है।लेकिन खबर यह भी है कि मृत व्यक्ति कोरोना से ठीक हो चुका था। उसकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार इटली से आए इस शख्स ने राजस्थान के जयपुर में दम तोड़ा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरोना से हुए मौत के मामलों में अब तक दिल्ली,महाराष्ट्र,कर्नाटक और पंजाब में एक-एक व्यक्ति के इस बीमारी से मृत हो जाने की सूचना है।इधर झुंझुनू से खबर आई है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुबई सहाय दो व्यक्तियों को संक्रमण के खतरों के मद्देनजर जबरन आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।देश में कोरोनावायरस के 195 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 195 हो गई है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि देश में कोरोना के 195 मामले अब तक पाए गए हैं।जिनमें से 163 मरीज भारतीय हैं जबकि 32 विदेशी नागरिक है।जयपुर में हुए मौत को अगर जोड़ लिया जाए तो कुल 5 लोगों की मौत कोरोना के चलते हो चुकी है।हालांकि अच्छी खबर यह भी है कि 20 कोरोना संक्रमित लोगों को इलाज के दौरान पूर्णता स्वस्थ भी कर दिया गया है।विदित हो कि चीन के वुहान शहर से विश्व भर में फैलने वाले जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में अब तक विश्व के लगभग डेढ़ सौ से अधिक देश आ चुके हैं।भारत में अब तक को रोना के 195 मामले सामने आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है।

You may have missed