बिग ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिया इस्तीफा,मध्य प्रदेश के सियासी घटनाक्रम में बड़ी उलटफेर
भोपाल।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।मुख्यमंत्री कमलनाथ को आज शाम 5:00 बजे सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्देश के अनुसार अपना बहुमत साबित करना था।मध्य प्रदेश के कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ यह समझ चुके थे के बागी विधायकों के इस्तीफा स्वीकार कर दिए जाने के बाद अब बहुमत साबित करना मुश्किल है।इसलिए मुख्यमंत्री कमलनाथ आज भोपाल में संवाददाता सम्मेलन कर भाजपा पर सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन से मिलकर इस्तीफा देने वाले हैं।मध्य प्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह पहले ही कमलनाथ सरकार के द्वारा इस्तीफा दिए जाने की संकेत जाहिर कर दिए थे।आज संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने 15 माह के सरकार की उपलब्धियां गिनाई।उन्होंने कहा कि वे आम लोगों के विकास के लिए काम कर रहे थे मगर भारतीय जनता पार्टी को यह पसंद नहीं था।भाजपा ने उनकी सरकार को गिराने काम किया है।जिसका जवाब जनता समय आने पर जरूर देगी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 22 विधायकों को बंधक बनाकर रखा गया है।जिसे पूरा देश देख रही है उनकी सरकार को अपदस्थ करने के लिए करोड़ों रुपए का काला ‘खेल’ खेला गया।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कुछ ही समय की बात है सच्चाई जनता के सामने आएगी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जनता के साथ विश्वासघात तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाया।उन्होंने कहा जनता भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी।


