February 18, 2026

पटना में युवक पर बदमाशों ने ताना पिस्तौल, ग्रामीणों के जुटने पर पिस्तौल फेंक भागे बदमाश

फतुहा। शुक्रवार की देर शाम गोविंदपुर बाजार के एक चौमीन दुकान पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक पर पिस्तौल तान दी तथा युवक के साथ मारपीट करने लगे। जब आसपास के लोग जुटे तो चार की संख्या में आए बदमाश अपनी पिस्तौल को नाले में फेंक कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा घटना का जायजा लिया। पुलिस ने नाले से बदमाशों द्वारा फेंके गए पिस्तौल को जब्त कर थाने ले आई है। पीड़ित युवक मोजीपुर गांव निवासी राजू राज ने इस संदर्भ में नामजद बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।


बताया जाता है कि पीड़ित युवक राजू राज अपने दोस्तों के साथ गोविंदपुर बाजार के चौमीन दुकान पर चौमिन खा रहे थे तभी बाइक पर सवार तीन बदमाश तथा एक पैदल बदमाश वहां पहुंचा और युवक के साथ मारपीट करते हुए पिस्तौल तान दी। विदित हो कि पीड़ित युवक के ही छोटे भाई राजीव की नदी थाना क्षेत्र के गढोचक गांव में बीते वर्ष अक्टूबर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में एक युवक को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed