पार्टी के प्रदेश मंत्री के रूप में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करूंगा कार्य : प्रभाकर मिश्र

  • पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति जताया आभार
  • भाजपा में पार्टी के प्रति समर्पण, विचारधारा के प्रति निष्ठा और कार्यक्षमता को दी जाती है सर्वोच्च प्राथमिकता

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभाकर कुमार मिश्र ने प्रदेश मंत्री बनाये जाने पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रभाकर कुमार मिश्र ने शनिवार को कहा, मैं अपने को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि संगठन ने मुझपर भरोसा करते हुए यह जिम्मेदारी दी। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ अधिक समर्पण, मनोयोग और जिम्मेदारी से कार्य करने का विशेष अवसर है। पार्टी की सेवा के लिए मुझे यह विशेष जिम्मेदारी दी गयी है, इसके लिए मैं विशेष रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी, माननीय प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी, संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया जी एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। प्रभाकर कुमार मिश्र ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता को भी उसकी निष्ठा, परिश्रम एवं संगठन के प्रति समर्पण के आधार पर अवसर प्रदान किया जाता है। भाजपा अकेली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता को भी उसके सेवा भाव एवं पार्टी के प्रति त्याग और समर्पण के आधार पर संगठन के उच्च पदों पर आसीन किया जाता है। यहां वंशवादी राजनीति को प्रश्रय नहीं जाता। बल्कि, पार्टी के प्रति समर्पण, विचारधारा के प्रति निष्ठा और कार्यक्षमता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। वे प्रदेश मंत्री के रूप में संगठन की विचारधारा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प एवं प्रदेश में एनडीए सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। श्री मिश्र ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, सहकर्मियों, कार्यकर्ताओं से प्राप्त स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

You may have missed