पटना में एनएमसीएच के छात्रों का विरोध प्रदर्शन, इंटर्नशिप बढ़ाने की मांग को लेकर किया हंगामा

पटना। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पीजी इंटर्नशिप छात्रों ने शनिवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्य गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मेडिकल छात्रों ने कहा कि बिहार में हर 3 साल पर मेडिकल छात्रों का स्टाइपेंड का रिवाइवल होता है। लेकिन 5 वर्ष से अधिक गुजर जाने के बाद भी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंटर्नशिप छात्रों का रिवाइवल अभी तक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जो स्टाइपेंड उन्हें 5 वर्ष पूर्व ₹20000 मिलते थे। आज भी वही मिल रहा है। जबकि दूसरे राज्यों में मेडिकल छात्रों को स्टाइपेंड के रूप में इससे दुगने की राशि दी जाती है। इसको लेकर छात्रों ने शनिवार को नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुख्य गेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने बताया कि स्टैफर बढ़ाने की मांग को लेकर उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से मिलकर भी अपनी मांग को रखा था। इसके बावजूद भी स्वास्थ्य मंत्री द्वारा इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहां है कि अगर उनका स्टाइपेंड 2 दिनों के अंदर नहीं बढ़ाया गया तो मंगलवार से पूरी अस्पताल परिसर में ओपीडी मेडिकल संबंधित कार्य को ठप कर दिया जाएगा। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मेडिकल सुपरिन्टेंडेंट डॉ रश्मि प्रसाद से बात करने पर उन्होंने बताया कि पीजी इंटर्नशिप छात्रों के द्वारा स्टीफन बढ़ाने की मांग को लेकर आज विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिल रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में लिखित कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस मामले को हम खुद ही देखते हैं और मेडिकल छात्रों से बात करने का प्रयास करते है।

You may have missed