इतिहास से प्रेरित होकर अपने समाज के भविष्य को संवारने की जरूरत : अनिल

पटना। जनतांत्रिक विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क गोलंबर आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती सह सम्मान समारोह में कहा कि हमारा अतीत बेहद गौरवशाली रहा है। छत्रपति शिवाजी महाराज भी हमें गौरवान्वित करते हैं। उन्होंने 34 साल की अल्पायु में मराठा सम्राज्य का निर्माण किया। लेकिन आज दुर्भाग्य है कि हमारा समाज आपस में ही बंटा हुआ है। इसलिए हमें इतिहास से प्रेरित होकर अपने समाज के भविष्य को संवारने की जरूरत है।
इस पहले अनिल कुमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज विकास समिति द्वारा आयोजित इस समारोह में शिवाजी महाराज की प्रतिमा निर्माण के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगे भी अगर जरूरत पड़ी तो वे प्रतिमा के लिए मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि शिवाजी के आदर्श और उनके बताये रास्ते आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हंै। डॉ. एस एन आर्या ने कहा कि बुराई के खिलाफ लड़ने की और उसे परास्त करने की इच्छाशक्ति ही शिवाजी महाराज को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता बिंदेश्वरी सिंह और संचालन सुधीर कुमार ने किया। समारोह में ई. बीएन सिंह, डॉ. एल बी सिन्हा, संजय मंडल, सुमंत सिंह, वेद व्रत सिंह आदि लोग उपस्थित होकर शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं इस समारोह में पुलवामा के शहीद संजय कुमार सिन्हा (मसौढ़ी) की पत्नी बेबी देवी तथा पुत्री रेखा देवी को बुके, माला, मोमेंटो एवं अंगवस्त्र के साथ सम्मानित किया गया। साथ ही महाराष्ट्र के मंथ साहब जनार्दन पाटिल, डॉक्टर श्याम नारायण आर्य, अनिल कुमार, इंद्रदेव सिंह, चंदा पुरी, थाईलैंड में सम्मानित रितंभरा पटेल (आईआईटीयन), जितेंद्र कुमार आर्य और अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।

You may have missed