बिहार में आप को झटका दो बड़े नेता कांग्रेस में शामिल, सैकड़ो समर्थकों केा साथ थामा पार्टी का दामन

पटना।आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अंगेश सिंह तथा पटना जिलाध्यक्ष चौधरी ब्रह्म प्रकाश ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने उन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने कहा कि अंगेश कुमार एक जुझारु व्यक्ति हैं। पूर्व में भी ये जन सरोकार के मुद्दे पर काम करते रहे हैं। इनके आने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने कहा कि ब्रह्म प्रकाश जी के राजनीतिक अनुभवों का लाभ भी पार्टी को मिलेगा।
पार्टी में शामिल हुए नेताओं ने कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा से प्रेरित होकर पार्टी में आए हैं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे जिनमें विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रो. विजय कुमार, अखिलेश शुक्ला, प्रो. कंचन कुमारी, सौरभ त्यागी आदि प्रमुख है।