फतुहा में ट्रक चोरों की चांदी, पुलिस अज्ञात चोरों के आतंक से परेशान

रिफाइन लदी ट्रक लावारिस हालत में बरामद, चालक लापता
फतुहा। पटना जिला के फतुहा में ट्रक चोरों की चांदी कट रही है। पुलिस भी इस अज्ञात चोरों से परेशान है। एक चोरी की वारदात पुलिस सुलझा नहीं पाती की दूरी ट्रक चोरी की वारदात सामने आ जा रही है। हाल के दिनों में ट्रक चोरों और लुटेरों से फतुहा पुलिस दो-चार हो रही है। कभी चोर ट्रक चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं तो कभी ट्रक पर लदे सामानों को चुराकर। बीते रात्रि नदी थाना पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बाढ़ के लिए चली रिफाइन लदी ट्रक लावारिस हालत में सबलपुर स्थित एक बगीचे से बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ट्रक मालिक की सूचना पर की है। ट्रक पर लाखों रुपये की फॉर्च्यून रिफाइन लदी है। जानकारी के अनुसार जब ट्रक अपने गंतव्य स्थान पर नहीं पहुंची तो ट्रक मालिक ने ट्रक में लगे जीपीएस के आधार पर नदी थाना पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस उस जगह पर गयी तो ट्रक लावारिस हालत में बगीचे में खड़ी मिली तथा ट्रक का चालक ट्रक से गायब था। ट्रक चालक भी बंगाल का ही रहने वाला बताया जाता है। नदी थाना पुलिस के अनुसार यह ट्रक कब और कैसे यहां आई तथा ट्रक चालक कहां लापता है, इसकी जांच की जा रही है।

100 बोरा सीमेंट लदा ट्रैक्टर चोरी, शिकायत दर्ज
फतुहा। बीते बुधवार की रात्रि रेलवे यार्ड के समीप सीमेंट लदे एक ट्रैक्टर को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। ट्रैक्टर मालिक सह चालक को इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह सीमेंट की डिलेवरी देने के लिए बाढ़ जाने की तैयारी कर रहा था। ट्रैक्टर पर 100 बोरा लफार्ज कंपनी का सीमेंट लोड था। इस संदर्भ मे ट्रैक्टर मालिक नालंदा जिले के जुनियार गांव निवासी सुशील कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर मालिक रेलवे यार्ड से सीमेंट लोडकर अपनी ट्रैक्टर को किराए के मकान के पास खड़ी कर दी तथा सोने के लिए अपने कमरे पर चला गया। इसी बीच अज्ञात चोरों ने सीमेंट समेत ट्रैक्टर की चोरी कर ली। ट्रैक्टर को छोड़कर सीमेंट की अनुमानित कीमत करीब चालीस हजार रुपए बताया जाता है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

ट्रक चालक ट्रक के केबिन में सोया रहा और चोरों ने 5.50 लाख की चावल कर ली चोरी
फतुहा। ट्रक चालक ट्रक के केबिन में सोया रह गया और दूसरी तरफ चोरों ने तिरपाल काटकर ट्रक पर से 80 क्विंटल चावल चोरी कर ली। यह घटना बीते मंगलवार की रात्रि स्थानीय महारानी चौक की है। ट्रक पर साढ़े पांच लाख रुपये की चावल लदा हुआ था जो हरियाणा के सोनीपत से उत्तर प्रदेश के एक व्यापारी के द्वारा फतुहा में डिलेवरी देने के लिए लाया गया था। व्यापारी लक्ष्मीकांत दूबे यूपी के भदोही जिले के ओराई गांव का रहने वाला है, जिसने फतुहा पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि ट्रक चालक देर रात होने के कारण तथा रास्ता की जानकारी नहीं हो पाने के कारण वह महारानी चौक पर ही ट्रक को खड़ी कर दी तथा ट्रक के केबिन में सो गया। ट्रक चालक जब सुबह उठकर देखा तो उसके ट्रक से चावल की सभी बोरी गायब थी तथा तिरपाल फटा हुआ था। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

You may have missed