95 पेटी कार्टून शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, छानबीन कर रही पुलिस

फुलवारी शरीफ। सोमवार की रात रामकृष्ण नगर थाना पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रैक्टर को संदिग्ध हालात में खड़ा देखकर उसकी जांच की तो पुलिस टीम दंग रह गई। रामकृष्णा नगर थाने में तैनात क्वीक मोबाइल के जवान रंजीत कुमार, पंकज कुमार और सिद्धार्थ शंकर ने ट्रैक्टर की तलाशी के बाद उस पर लोडेड विदेशी शराब की 95 पेटी कार्टून की खेप जब्त किया। पुलिस टीम चालक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि इतनी बड़ी शराब की खेप किसने मंगवाया था और कहां से डिलीवरी के लिए लाया गया था। रामकृष्णा नगर थानेदार ने बताया कि जकारियापुर के पास ट्रैक्टर लोडेड 95 पेटी अंग्रेजी शराब के कार्टून जप्त किये गए। जिनमें इम्पीरियल ब्लू ब्रांड की शराब के फूल और हाफ बोतले भरी हैं। गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक हाजीपुर निवासी मो. सलीम से पूछताछ किया जा रहा है। चालक ने सिर्फ इतना बताया कि यह शराब के खेप को एक गोदाम में उतारना था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस गोदाम मालिक का पता लगा रही है।

You may have missed