जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने किया संगठन विस्तार
पटना। जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने अपना संगठन का विस्तार किया है। प्रकोष्ठ के प्रभारी सह बिहार विधान परिषद सदस्य ललन सर्राफ एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद गोलछा ने संयुक्त रूप से चार जिलाध्यक्ष, दो नगर अध्यक्ष एवं 51 जिला संगठन प्रभारियों की सूची जारी की है। इस दौरान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति मौजूद रहे। जारी की गई सूची के अनुसार राकेश कुमार को जहानाबाद, नवल किशोर को सीतामढ़ी, जितेन्द्र कुमार साह उर्फ भानु को दरभंगा नगर एवं शिव कुमार पंसारी को नवगछिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह ओमप्रकाश शर्मा को गोपालगंज नगर अध्यक्ष तथा पंकज कुमार पप्पू को सीतामढ़ी नगर अध्यक्ष बनाया गया है। प्रकोष्ठ ने संगठन को धार देने कि लिए 51 जिला संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की। इस बाबत प्रकोष्ठ के प्रभारी श्री ललन सर्राफ ने कहा कि 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर प्रचंड बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बने, इसके लिए प्रकोष्ठ हर बूथ पर अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करने को संकल्पित है।


