November 14, 2025

लोजपा (रा) के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर चिराग पासवान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर अपने कार्यकर्ताओं और नेताओ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है और लिखा है कि एक बार पुनः आप सभी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है, मैं विश्वास दिलाता हूं की आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। आप सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के विश्वास की डोर कभी टूटने नहीं दूंगा। आप सभी ने मुझपर विश्वास जताया, इसके लिए हृदय से आप सभी का धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूं। बीतें कुछ वर्षों में आपलोगों के साथ, सहयोग और समर्पण की वजह से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राष्ट्र स्तर पर एक नया कृतिमान रचा है। 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट के साथ सभी पांच सीटें- हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई में हमलोगों ने प्रचंड जीत हासिल की। अभी विधानसभा चुनाव सामने है, और जिस तरीके से हमलोगों ने लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर जीत हासिल की, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी सभी सीटें जीतकर एकबार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनाना हमारा लक्ष्य है। मुझे अब भी 2021 का वह दिन याद है, जब संघर्षों के दौर से गुजर रहा था। मेरी पार्टी तोड़ दी गई, मुझे सभी पदों से हटा दिया गया। मेरी राजनीतिक पारी पर विराम लगाने की कोशिश की गई। लेकिन, यह आपलोगों का स्नेह, समर्थन और विश्वास ही था कि आपलोगों ने मुझे ना टूटने दिया और ना ही झुकने दिया। आपलोगों ने समर्पण भाव से मेहनत की और आज परिणाम सबके सामने है। एकबार पुनः आपसभी ने मुझपर भरोसा जताकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। मैं, आप सभी सम्मानित पार्टी पदाधिकारियों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं का आभारी रहूंगा। श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के सपनों को पूरा के लिए हम सभी संकल्पित है, उनके सपनों का विजन “ बिहार फर्स्ट – बिहारी फर्स्ट “ को बिहार के हर घर तक पहुंचाना एक मात्र लक्ष्य है। और ये आप सभी के साथ और सहयोग से ही संभव है। मैं आग्रह करता हूं की आइए हम मिलकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को एक नई उंचाई दें।

You may have missed