August 12, 2026

गया में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस

गया। बिहार के गया जिले में राजधानी एक्सप्रेस से कटकर लोको पायलट की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब लाइट इंजन को गझंडी के लोको बफर में खड़ा करके लोको पायलट ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वो राजधानी एक्स्प्रेस की चपेट में आ गए। और मौके पर भी उनकी मौत हो गई। लोको पायलट की पहचान पंकज कुमार सिंह के तौर पर हुई है। ये घटना गुरपा स्टेशन से गझण्डी स्टेशन के बीच घटी। जिसमें लोको पायलट की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहरलाल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका-ए-वारदात का जायजा लिया। और इसकी जानकारी जीआरपी को दी गई है। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है। जब लोको पायलट पंकज सिंह नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। लेकिन इस हादसे की वजह क्या रही। इसकी सच्चाई सामने नहीं आ सकी। क्या वाकई लोको पायलट को ट्रैक पर आती राजधानी एक्सप्रेस दिखाई नहीं दी। या फिर इस घटना के पीछे की वजह कुछ और है। ये तो पुलिस की जांच में ही सामने आ सकेगा।

You may have missed