September 11, 2026

मसौढ़ी में केशरवानी समाज ने होली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन

मसौढ़ी, (पटना)। मसौढ़ी नगर परिषद क्षेत्र के मेन रोड स्थित केशरवानी भवन में केशरवानी वैश्य सभा की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में केसरवानी परिवार के महिला पुरूष शामिल हुए तथा धूमधाम से होली मिलन समारोह मनाया।लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने हिंदी और भोजपुरी गानों डांस किया।कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए,सचिव सपना केसरी ने कहा कि होली अनेकता में एकता का पर्व है। भाईचारे का पर्व है। यह पर्व हमें एक दूसरे से मिलजुल कर चलने के लिए सिखाता है,यह कार्यक्रम हमें एकजुट होकर राष्ट्र को मजबूत करने का संदेश देती है। इस मौके पर अध्यक्ष गौरीशंकर केसरी सचिव संतोष केसरी चंद्रमणि केसरी प्रीति केसरी ज्योति केसरी खुशी केसरी रूपा केशरी कुंदन संजय केसरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

You may have missed