August 19, 2026

असम में राहुल गांधी की न्याय यात्रा रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का फूंका पुतला, जमकर किया प्रदर्शन

कैमूर। बिहार के कैमूर जिलें में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असम मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। वही इस दौरान असम सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने असम CM को तानाशाह करार दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार व असम सीएम के निर्देश पर राहुल गांधी की न्याय यात्रा को रोका गया है। वही मंगलवार को भभुआ के एकता चौंक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पुतल दहन से पूर्व कांग्रेस के जिला पार्टी कार्यालय शहीद भवन में महान देशभक्त सुभास चंद्र बोस की जयंती मनायी गई। उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सुभास चंद्र बोस देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अंग्रेजो का विरोध किया। उन्होंने देश से अंग्रेजों को भगाने का काम किया। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। 22 जनवरी को असम में राहुल गांधी को मंदिर में जाने से रोक दिया गया। वही इसके बाद राहुल गांधी नेताओं के साथ धरना पर बैठ गए। वही इसके बाद मंगलवार को असम पुलिस ने न्याय यात्रा को रोक दी है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी यात्रा गुवाहाटी शहर से होकर गुजारना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी।

You may have missed