January 30, 2026

11 दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौटे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के पाठक, दिए अहम दिशा निर्देश

पटना। बिहार सरकार के बहुचर्चित IAS अधिकारी व राज्य सरकार अपर मुख्य सचिव के.के पाठक 11 दिन की छुट्टी के बाद काम पर लौट आए है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, IAS के.के पाठक ने शुक्रवार को विभाग से जुड़ी कई फाइलों को निपटाया है। वही कई आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। हालांकि, आज वे शिक्षा विभाग के दफ्तर नहीं पहुंचे। अपने आवास से ही जरूरी कामों को निपटाया। बताया जा रहा है कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कई तरह के निर्देश दिए हैं। 8 जनवरी से के.के पाठक छुट्टी पर थे। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के।के पाठक 16 जनवरी तक आकस्मिक अवकाश पर थे। वही इसके बाद 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह की छुट्टी थी। गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले थे। जानकर सूत्रों की मानें तो सीएम से मुलाकात के बाद आज से वे फाइल निपटा रहे हैं। छुट्टी के समय सामान्य प्रशासन विभाग ने विभाग के सचिव वैद्यनाथ यादव को प्रभार दिया था।

You may have missed