February 13, 2026

समस्तीपुर में बीजेपी नेता को हर्ष फायरिंग में लगी गोली, पटना के अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र जहां एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष वर्णवाल घायल हो गए हैं। उन्हें पेट में एक गोली लगी है। उन्हें पटना के एक बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना को काफी देर तक प्रशासनिक से लेकर दल के लोगों ने छुपाने की कोशिश की। बताया गया है कि दलसिंहसराय शहर के जेल रोड में गुरुवार देर रात शादी समारोह के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। इसी दौरान एक गोली भाजपा नेता को पेट में ला लगी। भाजपा नेता को गोली लगने के बाद वहां पर अफरातफरी मच गई। जुटे लोग भाजपा नेता को रात में बेगूसराय के एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। जहां पटना के एक बड़े निजी हॉस्पिटल में वह जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। हालांकि भाजपा और स्थानीय पुलिस कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है। दलसिंहसराय के डीएसपी नजीब अनवर ने कहा कि पुलिस पदाधिकारी को बयान के लिए पटना भेजा गया है। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। शादी समारोह के दौरान गोली लगने की बात सामने आई है।

You may have missed