सोनिया गाँधी हैं त्याग की प्रतिमूर्ति : डॉ. अखिलेश

  • 9 दिसम्बर कांग्रेसियों के लिए प्रेरणा दिवस : डॉ. अखिलेश

पटना। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गाँधी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं और उनके जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। वे शनिवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय सदाकत आश्रम में सोनिया गाँधी का 77वाँ जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि गाँधी की जिन्दगी त्याग की गाथा है। पति की हत्या के बाद अपनी जिंदगी के साथ दो अबोध बच्चों के भविष्य की चिन्ता करते हुए भी गाँधी राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखा। निजी जिंदगी की त्रासदी के बीच भी राजनीतिक लालसा उनको कभी विचलित नहीं कर पाया। न चाहते हुए भी कांग्रेस के हित के लिए वे राजनीति में आयीं मगर जब कांग्रेस को सत्ता मिली और प्रधानमंत्री की कुर्सी सामने पड़ी थी तो एक पल बिताये बगैर उन्होंने उसे ठुकरा दिया। भारतीय राजनीति में दुसरा ऐसा मिशाल नहीं। सोनिया गाँधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रदेश अध्यक्ष ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं को केक खिलाए एवं सैंकड़ों बच्चों को पठन-पाठन सामग्री के अलावा फुड पैकेट का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सरबत जहाँ फातिमा के नेतृत्व में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव डॉ. कुमारी सोनी रंजन के नेतृत्व में दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा।

बाद में महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सरबत जहाँ फातिमा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। इसके अलावा सदाकत आश्रम में आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. केदार पाण्डेय की 110वीं जयन्ती मनायी गयी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने स्व. पाण्डेय के तैल चित्र पर पुष्प-माला अर्पित कर श्रद्धाँजलि दी। सोनिया गाँधी के जन्मदिन कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं में शामिल थे- पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, कौकब कादरी, विधायक प्रतिमा कुमारी दास, नरेन्द्र कुमार, लाल बाबू लाल, बंटी चैधरी, कपिलदेव प्रसाद यादव, नूतन पाण्डेय, ब्रजेश पाण्डेय, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद, मुनन भावना झा, निर्मल वर्मा, असित नाथ तिवारी, शरवत जहां फातिमा, डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. संजय यादव, राज किशोर सिंह, शशि रंजन, डॉ. आशुतोष शर्मा, संजीव कुमार कर्मवीर, शशिकांत तिवारी, अनुराग चंदन, रूपम यादव, विशाल रंजन, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, शास्वत केदार पाण्डेय, निधि पाण्डेय, रमाशंकर पाण्डेय, सुदय शर्मा, रेणु सिंह, नीतू सिंह निषाद, सत्येन्द्र पासवान, प्रियंका सिंह, जावेद इकबाल, अरूणा सिंह।

About Post Author

You may have missed