August 14, 2026

PATNA : रजनीश तिवारी बने भाजयुमो बिहार प्रदेश लीगल सेल के सह संयोजक

पटना। जाप छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले क्रांतिकारी युवा नेता, ब्राम्हण एक्टिविस्ट रजनीश तिवारी को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, भारतेंदु मिश्रा ने लीगल सेल के प्रदेश सह-संयोजक का दायित्व सौंपा हैं। रजनीश तिवारी सदैव पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे है। जिम्मेवारी मिलने पर रजनीश तिवारी ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्र, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत प्रदेश नेतृत्व का बिहार आभार प्रकट किया साथ ही उनके समर्थक लगातार उनको बधाई दे रहे है। बता दे की 5 फरवरी को उन्होंने भाजपा का दामन थामा था, तब से पार्टी के कार्यों में लगातार जुटे हुए थे। उनकी एक पहचान अधिवक्ता के रूप में भी है। जिसे देखते हुए BJP युवा मोर्चा के अधिवक्ता प्रकोष्ठ में यह जिम्मेवारी मिली है|

You may have missed