August 14, 2026

इजरायल के खिलाफ भारत में उठी आवाज, बिहार में जुम्मे की नमाज के बाद फिलिस्तीन के समर्थन में निकाला जुलूस

किशनगंज। इजरायल-हमास जंग को लेकर पूरी दुनिया दो खेमों में बंट गई है। वही इजरायल का दावा है कि जंग की इस स्थिति में 80 देश उनके साथ खड़े हैं। वही अब फिलिस्तीन व इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लेकर भारत में सियासत तेज हो गई है। एक तरफ केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद का समर्थन नहीं करेगा व इजरायल के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। वही इससे विपरीत बिहार के किशनगंज में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाला व इजरायल का झंडा जलाकर विरोध जताया। बता दे की बिहार के 70% मुस्लिम आबादी वाले किशनगंज जिले में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद लब्बैक यूथ फोर्स नाम के संगठन के द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में जुलूस निकाल कर इजरायल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। वही जुलूस में शामिल युवक फ्री फिलिस्तीन के साथ-साथ धार्मिक नारा लगाते हुए दिखे। शहर के सौदागर पट्टी से दर्जनों युवकों द्वारा जुलूस निकाला गया जो मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंच कर समाप्त हुआ। वही गांधी चौक पर संगठन के लोगों ने इजरायल का झंडा जलाया। वही यूथ फोर्स के बिहार प्रेसिडेंट रईस आजम ने कहा कि इजरायल के द्वारा खुलेआम फिलिस्तीन के ऊपर जुल्म किया जा रहा है और तमाम मुस्लिम देश शांत बैठे है। इसरायल बच्चों व महिलाओं पर जुल्म कर रहा है जो मानवता को शर्मशार करने वाली है। उन्होंने आगे कहा कि भारत समेत पूरी दुनिया में मुसलमानों के साथ जुल्म हो रहा है और तथाकथित सेकुलर नेता चुप बैठे हुए हैं। पूरे मामले पर SDPO गौतम कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है और जांच कर उचित कारवाई की जाएगी वहीं किशनगंज DM तुषार सिंगला ने कहा कि शांतिपूर्वक कोई जुलूस निकलता है तो इसमें कोई परेशानी नहीं है।

You may have missed