सम्राट चौधरी के बयान पर श्रवण कुमार का पलटवार, बोले- प्रदेश अध्यक्ष को भाषा की मर्यादा का ज्ञान होना चाहिए

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पर किए थे जुबानी हमले, मंत्री बोले- चुनाव में उनका खाता भी नहीं खुलेगा

पटना। सीएम नीतीश कुमार बुधवार को सम्राट चौधरी पर भड़क गए। उन्होंने उनके पिता का नाम लेकर खूब सुनाया। वहीं नीतीश के बयान पर सम्राट चौधरी ने पलटवार किया और कहा कि जब उनके पिता राजनीति करते थे। उस वक्त नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनकर घूमा करते थे। इसको लेकर जदयू के मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नसीहत दे दी है। श्रवण कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को नोटिस कौन लेता है। वह किसी पॉलिटिकल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। बड़ी जगह पर पहुंच गए हैं। उन्हें सोच समझकर और मर्यादा का ख्याल रखकर कुछ बोलना चाहिए। अमित शाह 5 नवंबर को एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। इसको लेकर जब मीडिया ने मंत्री श्रवण कुमार से सवाल किया। उन्होंने कहा कि आने दीजिए। उनका बिहार में स्वागत है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कुछ बिहार को देने के लिए आते हैं, या फिर सिर्फ जुमलाबाजी के लिए। क्योंकि, प्रधानमंत्री समेत उनके पार्टी के सभी नेता जुमलाबाजी करने के लिए प्रसिद्ध है। अगर फिर से जुमलाबाजी करने आ रहे हैं तो बिहार की जनता इसका मुकाबला करेगी। जातीय गणना को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों के दिमाग में फर्जीवाड़ा करने का सिलसिला चलता रहता है। वही इसे गलत बता रहे हैं। जातीय गणना बिल्कुल सही और पारदर्शी तरीके से हुआ है। इसमें कोई भेदभाव नहीं किया गया है। जो भी इस तरीके का आरोप लगा रहे हैं। उनके लिए यह कोई नई बात नही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा का खाता भी नहीं खुलेगा और उनके पूरे देश से सफाया होने वाला है। वहीं बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार काफी दिनों से अटका हुआ है। इसको लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि सब कुछ चलता रहता है। समय आने पर होगा।

You may have missed