August 13, 2026

अमृतवर्षा की खबर का असर: साइबर सेल और सोशल मीडिया ग्रुप में शेयर करने के बाद परिजन पहुंचे थाना, सकुशल मिला बच्चा

  • खेमनीचक में विशाल मेगा मार्ट के पास लावारिस मिला था 2 साल का बच्चा

पटना, अजीत। पटना के रामकृष्ण नगर थाना अंतर्गत खेमनी चक स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास एक दो साल का बच्चा लावारिस हालत में रोता हुआ पाया गया। इसके बारे में स्थानीय लोगों ने रामकृष्ण नगर थाना को सूचना दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और छानबीन में जुट  गई। लावारिस बच्चा मिलने की खबर को अमृतवर्षा न्यूज़ पोर्टल ने प्रमुखता से प्रसारित अमृतवर्षा पोर्टल को लोगों ने कई ग्रुप में शेयर किया जिसके बाद किसी ने मोबाइल में बच्चों के फोटो को उसके परिजन को दिखाया इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और बच्चों उन्हें मिल गया।  रामकृष्ण नगर थाना पहुंचे परिजनों को पुलिस ने बच्चा को उसके माँ  के हवाले सौंप दिया। अपनी मां को देख बच्चा वहां खिलखिलाना लगा और दौड़कर उनकी गोद में चला गया। थाना अध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि विशाल मेगा मार्ट खेमनीचक में 2 साल के बच्चे को रोता हुआ देख लोग पुलिस को सूचित किए। साइबर सेनानी ग्रुप और स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया मे फोटो शेयर किया और लिखा की  इस बच्चे के बारे में किसी भी तरह की सूचना मिले तो रामकृष्ण नगर थाना से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि 2 साल का बच्चा अपना और अपने परिवार वालों का नाम पता बता पाने की स्थिति में नहीं था।बच्चे की खबर को किसी ने परिवार के लोगों को दिखाया। इसके बाद उसके परिजन थाना पहुंचे और बच्चे को अपने साथ ले गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बच्चा खेलते हुए अचानक भटकते हुए उधर चला गया था। वे लोग भी अपने स्तर से खोजने लगे हुए थे तभी किसी ने कहा कि उनके बच्चे का फोटो मोबाइल में शेयर किया हुआ है और बच्चा रामकृष्ण नगर थाना में है।

You may have missed