February 21, 2026

देश में अभी चुनाव हुए तो बनेगी एनडीए की सरकार: सर्वे में हवाई साबित हुए इंडिया के दावे, जाने पूरी रिपोर्ट

  • एनडीए को 296 से 326 सीटें मिलने की उम्मीद, इंडिया को 160 से 190 के बीच मिलेगी सीटें
  • 15 जून से लेकर 12 अगस्त के बीच किया गया सर्वे, 1 लाख 10 हजार 662 लोगों से ली गई राय

नई दिल्ली। देश में अभी लोकसभा चुनाव में 7-8 महीने बचे हैं। लिहाजा चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी तेज है। विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी को जवाब देने के लिए नया गठबंधन इंडिया बना लिया है। वहीं, भाजपा भी अपने साथियों के साथ एनडीए को मजबूत कर रही है। अब सवाल ये उठ रहा है कि चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा। एक टीवी चैनल ने इसे लेकर सर्वे कराया है। सर्वे कह रहा है कि अगर अभी चुनाव हुए तो विपक्षी पार्टियों का गठबंधन हवा हो जायेगा। भाजपा फिर से मजबूत बहुमत के साथ सरकार में वापस लौटेगी। ये सर्व टीवी चैनल टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी संस्था ने कराया है। सर्वे कह रहा है कि बीजेपी को भारी बढ़त हासिल है। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को सबसे बड़ा झटका तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मिलने जा रहा है। यूपी में आज की स्थिति में चुनाव हुए तो समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ होने के कगार पर पहुंच जायेगी। टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी के सर्वे के मुताबिक अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 296 से 326 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं, इंडिया। को 160 से 190 के बीच सीट मिल सकती है। दोनों गठबंधन से अलग रहने वाली जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी को 24-25 आ सकती है। के चंद्रशेखर राव की पार्टी बीआरएस को 9 से 11 सीट, नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी को 12 से 14 सीट मिल सकती है। वहीं, अन्य को 11 से 14 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत और इटीजी ने दावा किया है कि देश भर में 1 लाख 10 हजार 662 लोगों से बातचीत के बाद ये नतीजा निकाला गया है। इनमें से 60 प्रतिशत जनता की राय फोन पर ली गई है। बाकी के लोगों के पास जाकर उनकी राय जानी गयी है। इस सर्वे को 15 जून से लेकर 12 अगस्त के बीच किया गया है।

You may have missed