लाल किले से प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में हुई जुमलों की बारिश : नीरज कुमार

पटना। प्रदेश में भाजपा व सत्ता पक्ष के बीच सियासी जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। वही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए भाषण पर जदयू की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है। JDU प्रवक्ता व पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने PM मोदी को झूठा बताया है। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में शाहजहां के बनाये लाल किले से सिर्फ जुमलों की बारिश हुई है। उन्होंने PM के भाषण पर कई सवाल उठाए हैं। वही इसके साथ ही PM मोदी को CM नीतीश कुमार का फॉलोअर बताया है। JDU प्रवक्ता नीरज ने आरोप लगाया है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को जनसंख्या के मामले में विश्व का सबसे बड़ा देश बताया। इसे वे उपलब्धि में जोड़ रहें हैं। JDU जानना चाहती है कि क्या सबसे बड़ी आबादी होना क्या उपलब्धी है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि PM मोदी ने कहा है कि हमने 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर किया। यह भी उनका बड़ा झूठ है। क्या वह बताएंगे कि देश में आखिर 80 करोड़ परिवार को राशन कैसे दे रहें है। दो में से एक सच हो सकता है। या तो 13 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर हुए या फिर 80 करोड़ लोगों को राशन। वही जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने PM मोदी की यूरिया वाले बयान पर भी घेरा। नीरज कुमार ने कहा है कि जो खाद का बोरा 50 किलो का था वह आज 45 किलोग्राम का हो गया। वह भी 268 रुपए में। 2014 में 50 किलो यूरिया 276 रुपए में था। नीरज कुमार ने पीएम मोदी कहा की विश्व में सबसे सस्ता यूरिया भारत में मिल रहा है। यह भी झूठ है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि पीएम कहते हैं कि मोबाइल डाटा सस्ता हुआ है। लेकिन, आज हर महीने 200 रुपया लग रहा है। क्या उपभोक्ता का 2014 में हर महीना इतना खर्च होता था। क्या हर महीने पहले उपभोक्ताओं को 200 रुपए खर्च करना पड़ता था।
2024 में जनता देगी जवाब
वही पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि मणिपुर को छोड़कर उन्होंने एक भी राज्य का नाम नहीं लिया। मणिपुर हिंसा की घटना को लेकर 2024 में देश की जनता उन्हें जवाब देगी। पीएम मोदी को अबतक अभी तक उन्हें मणिपुर जाने की छुट्टी नहीं है। उनके माथे पर कलंक लग गया है, इसे ढकने के लिए माथे पर पगड़ी बांध रहे हैं। JDU नेता नीरज कुमार ने आरोप लगाया है कि नेशनल एजेंसी में भारत की रैंकिंग खराब हुई है। वे जल जीवन परियोजना का नाम ले रहें है। बिहार जल जीवन हरियाली योजना चल रही है। सीएम नीतीश इसकी शुरुआत करते हैं। पीएम मोदी नीतीश के फॉलोअर हैं।

You may have missed