PATNA : अधिग्रहित भूमि से प्रभावित किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर निकला कैंडल मार्च
पटना। राजधानी पटना में मंगलवार की शाम मेगा औद्योगिक पार्क प्रभावित किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बिहटा में अधिग्रहित भूमि से प्रभावित किसानों ने मुआवजा नहीं मिलने पर कैंडल मार्च निकाल जमकर विरोध किया। वही इस मार्च का नेतृत्व कर रहे दर्जनों किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण के 20 साल हो गए है। लेकिन, भूमि अधिग्रहण के पूर्व किये वादा, सरकारी नियम के अनुसार मुआवजा किसानो को नही दिया गया। वही किसानों ने पुतला दहन, कैंडल मार्च के माध्यम से सरकार को ध्यान आकृष्ट करते हुये कहा कि अगर सरकार इसके बाद भी किसानों की समस्या को अनसुनी करती है, तो अनवरत आंदोलन चला उनकी नींद हराम कर देंगे। वही, किसान नेता त्रयम्बक राज के कहा कि मेगा औधोगिक पार्क योजना के तहत की गई भूमि का अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को जबतक कानून संगत मुआवजा नहीं मिलता है। आर पार की लड़ाई के लिए किसान तैयार हो गए है। हम जान देंगे, लेकिन बिना मुआवजा लिये सरकार को चैन से बैठने नही देंगे।


