February 22, 2026

भागलपुर देह व्यापार के अड्डे पर पकड़े गए दो राजस्वकर्मियों को डीएम ने किया निलंबित, जानें पूरा मामला

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के बरारी थाना क्षेत्र के संतनगर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पकड़े गए दो राजस्वकर्मियों को जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने निलंबित कर दिया है। जिलाधिकारी ने कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर दोनों राजस्वकर्मियों पर विस्तारपूर्वक आरोप पत्र गठित कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। कहलगांव के अंचलाधिकारी ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि कहलगांव अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी राजीव कुमार व मनीष कुमार को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामला छह अगस्त को कोतवाली (बरारी) थाने में दर्ज किया गया है। संबंधित राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध अंचलाधिकारी ने किया था। कहलगांव अंचलाधिकारी के पत्र के आलोक में जिलाधिकारी ने दोनों राजस्व कर्मचारियों को जेल जाने की तिथि से निलंबित कर दिया है। दोनों को जीवनयापन भत्ता कहलगांव अंचल से देय होगा। साथ ही प्रपत्र क गठित कर विभागीय कार्रवाई शुरू होगी। आरोप सिद्ध होने पर आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।

You may have missed