विपक्षी दलों को परेशान करना भाजपा का काम, उमेश कुशवाहा बोले- बिहार में कानून का राज

पटना। प्रदेश के डिप्टी CM तेजस्वी पर ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बाद से ही शुरू हुआ सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इसको लेकर लगातार राजद पर भाजपा हमलावार रही है। वही जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के पास बस इतना ही काम है कि वह विपक्षी को कैसे परेशान करना है। तांत्रिक व्यवस्था को BJP समाप्त करना चाहती है। उन्होंने आगे कहा की तेजस्वी के ऊपर दाखिल चार्जशीट पर कहा है कि आप देख सकते है कि जिस मामले में चार्जशीट जारी हुआ है, उसमें पहले भी 2 बार जांच हो चुका है। उन्होंने कहा कि दो बार जांच होने के बाद भी साक्ष्य के अभाव में उस केस को रोक दिया गया। फिर महागठबंधन की सरकार बनी तो उनकी नींद हराम हो गई। वही कैसे विपक्ष को तबाह करना है बीजेपी बस इसी चीज को लेकर परेशान है। इसके साथ ही कैसे सत्ता में बने रहे इसको लेकर परेशान है। लेकिन, बुनियादी जो समस्या है, उससे BJP को कोई लेना देना नहीं है। साथ ही विकास से भी कोई लेना देना नहीं है। वहीं आगे उमेश कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो साल में 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का युवाओं के साथ झूठे वादे किए है, उसमें उन्होंने क्या किया? महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, इसमें तो कभी उन्होंने उंगली नहीं किया। सिर्फ अपने पालतू एजेंसी और तोते से जांच कराकर लोगों को तबाह करते है। विपक्षी कैसे कमजोर हो, कैसे सरेंडर करे बस इस पर ध्यान रहता है। अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला, क्योंकि जनता समझ गई है कि मोदी जी क्या कर रहे हैं मोदी जी। जनता 2024 उन्हें मजा चखाएगी। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री और के.के पाठक प्रकरण पर JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इस मामले को सरकार गंभीरता से देख रही है, सरकार इसमें बोलेगी। कोई अफसरशाही हावी नहीं है। बिहार में कानून का राज है और सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही है।

You may have missed