मोतिहारी जेल के शौचालय में कैदी ने गमछे का फंदा बना ग्रिल से झूला, मानसिक रूप से था परेशान

मोतिहारी। बिहार के मोतिहारी जिलें में जेल में बंद एक कैदी ने गले में फंदा डाल आत्महत्या कर लिया है। बता दे की कैदी कल से मोतिहारी के सदर अस्पताल में इलाजरत था। बता दे की कैदी वार्ड में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही मृतक कैदी गोपालगंज के कुचायकोट थाना के रामपुर गनव का निवासी बताया जाता है। जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा था। बता दे की तबियत खराब होने पर कल दिन में जेल प्रशासन ने कैदी एहसान अली को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसने कैदी वार्ड के बरामदा के ग्रिल में अपने गमछे को फांसी का फंदा बनाकर झूलकर आत्महत्या कर लिया है। कैदी के आत्महत्या करने की सूचना पर ASP राज और SDM ने मामले की जांच किया है। वही इस सम्बंध में सदर अस्पताल के प्रबंधक कौशल कुमार दूबे ने बताया कि कल शाम में एहसान अली नामक कैदी को सेंट्रल जेल से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया था। जो मानसिक रूप से परेशान था। सदर अस्पताल के कैदी वार्ड के शौचालय में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। वही इधर सिविल सर्जन अंजनी कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर से FSL की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने और जांच करने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद मौत की जानकारी हो सकेगी।

You may have missed