सिवान में 6 साल की मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार; दरिंदगी के बाद हत्या की कोशिश, आरोपी फरार

सिवान। बिहार के सिवान जिलें के महादेवा ओपी क्षेत्र के एक गांव में छह साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। दो युवक बच्चे को बहला-फुसलाकर ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। जानकारी के अनुसार मासूम अपने घर के बगल में खेल रहा था। तभी दो युवक आए और उसे बहला-फुसलाकर लेकर चले गए। इसके बाद दोनों हैवान मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने लगे। बच्चे जोर-जोर से रोने लगा तो दोनों आरोपी मासूम का गला दबाने लगे। जैसे-तैजे मासूम दोनों युवकों के चंगुल से छूटकर वहां से भागा। बच्चे ने घर पहुंचकर अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। जिसके बाद परिजनों के होश ही उड़ गए। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, परिजनों ने इसकी सूचना ओपी प्रभारी कुंदन कुमार पांडेय को दी। मामले को लेकर ओपी प्रभारी ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, परिजन आशंका जता रहे हैं कि आरोपी युवक पड़ोसी हो सकते हैं। घर के बाहर से बच्चे को ले जाने को लेकर परिजन सकते में हैं। इधर, बच्चे का मेडिकल कराए जाने की तैयारी चल रही है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

You may have missed