राजद का 27वां स्थापना दिवस कल, कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे लालू

पटना। कल RJD का 27वां स्थापना दिवस है। जिसको लेकर राजद कार्यालय को रंग-बिरंगे बल्बों से सजाया गया है। वही जिलें भर के सभी कार्यकर्ता व नेताओं का आगमन पटना में होगा। वहीइस कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शामिल होंगे। इस दौरान वे राजद कार्यकर्ताओँ को संबोधित करेंगे। बता दें कि 5 जुलाई 1997 में लालू प्रसाद यादव ने RJD की नींव रखी थी। वही 1997 से लगातार आज तक लालू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वही कल होने वाले स्थापना दिवस को लेकर पार्टी कार्यालय को दुल्हन के तरह सजा दिया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने बताया कि राजद कल यानि 5 जुलाई को अपना 27वां स्थापना दिवस मना रहा है। 25 साल पूरा होने पर दो साल पहले ही पार्टी ने रजत जयंती समारोह मनाया था। हम लोग नई दिशा की ओर अब आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आगे कहा की संविधान की रक्षा के लिये, आम गरीबों की रक्षा के लिये, गरीबों के लिए अनाथों के लिए, चरवाहों के लिए, किसानों और मजदूरों के लिए राजद कल भी खड़ा था और आज भी खड़ा है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य बनाकर भाजपा लालू प्रसाद यादव को परेशान कर रही है. जबकि, लालू जी ऐसा मिसाल है जो दुनिया में शायद कहीं नहीं मिलेगा। अब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वस्थ होकर घर आए हैं। पार्टी के 27 वां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। वही इस दौरान वे बिहार की जनता को भी संबोधित करेंगे।

वही जमीन के बदले रेलवे में नौकरी दिये जाने के मामले में CBI ने बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है। वही इस मामले में CBI लालू-राबड़ी और मीसा भारती के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 12 जुलाई को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई होगी। तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दायर होने के बाद इसे लेकर सियासत तेज हो गई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे लेकर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। जगदानंद ने कहा क संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट किया जा रहा है। एक ही हथियार से ऑपरेशन होता है और उसी हथियार से गर्दन भी काटी जाती है। यह संस्थाएं इसलिए नहीं बनी थी कि यह किसी के हाथ में गर्दन काटने वाले औजार बन कर रह जाए। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में राजनीति करने वाला कभी धन और दौलत पर नहीं बिका। यहां पर शिक्षित लोग हैं सामाजिक विचारधारा वाले लोग हैं और कदम से कदम मिलाकर लालू प्रसाद यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले और संघर्ष करने वाले लोग हैं। जगदानंद ने कहा कि लालू प्रसाद यादव को लोगों ने समझने में भूल की और संस्थानों का दुरुपयोग करते रहे लेकिन लालू प्रसाद एक ऐसा मिसाल है जो दुनिया में फिर कभी नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद को लक्ष्य बनाकर परेशान किया जा रहा है।

You may have missed