सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा : चार पहिया वाहन ने चाचा-भतीजे को रौंदा, एक की मौत दुसरा घायल
सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में इन दिनों सड़क दुर्घटना में मौत का सिलसिला जारी है। वही इतने बड़े-बड़े हादसे होने के बावजूद लोग सतर्क नही हो रहे है। ऐसे में रोज जिले कई जगहों पर लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। वही ताजा मामला जिले के रीगा थाना क्षेत्र का है। जहां गुरुवार के देर रात रीगा-परसौनी मुख्य पथ पर खरसान स्थित एक निजी स्कूल के समीप एक अज्ञात 4 चक्का वाहन ने 2 बाइक सवार युवक को रौंद दिया। वही चार चक्का वाहन की चपेट में आने से दोनो बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वही स्थानीय लोगो द्वारा गंभीर स्थिति में दोनो को आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रीगा में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया। वही सदर अस्पताल जाने के दौरान एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के अन्हारी पंचायत अंतर्गत इजरहिया गांव वार्ड नंबर 4 निवासी स्वर्गीय बली राउत के पुत्र मुकेश राउत के रूप में की गई है। वही जख्मी की पहचान मृतक के चचेरे भाई भाग्य नारायण राउत के पुत्र रोशन राउत के रूप में की गई है। वही इस घटना को लेकर पंचायत के मुखिया डॉ. मुरारी प्रसाद ने बताया कि दोनो व्यक्ति अपने निजी काम से रीगा बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वही इसी दौरान रास्ते मे किसी अज्ञात चार चक्का वाहन से टक्कर हो गयी। मृतक मुकेश राउत की शादी करीब 7 वर्ष पूर्व हुआ था। जिससे उनके 2 लड़की एवं एक लड़का है। वही इस घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।


