केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे का बड़ा दावा, बोले- 2024 लोकसभा में 350 सीटों के साथ केंद्र में BJP की बनेगी सरकार

सहरसा। केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे सहरसा के गायत्री शक्ति पीठ पहुंचे। जहां उन्होंने जीवन गीता नामक किताब का विमोचन भी किया। वही इस विमोचन कार्यक्रम में गायत्री शक्ति पीठ के अरुण जयसवाल उर्फ पप्पू जायसवाल मधेपुरा लोकसभा के सांसद दिनेश चंद्र यादव, सहरसा के BJP विधायक डॉ. आलोक रंजन झा, राजद के पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दिवाकर सिंह, शशि शेखर सम्राट सहित कई कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे। वहीं किताब विमोचन के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने प्रेस वार्ता किया। वही प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी 350 प्लस से जनता की सेवा करने वाला आज दुनिया जिसको मानता है। भारत का इकलौता नेता भाई नरेंद्र मोदी जो देश का सेवक है, महा सेवक है। सेवा के भाव से काम करने वाला 24 घण्टे ऐसे सेवकों को आशीर्वाद भारत की जनता देने जा रही है। वही भारत की जनता के आशीर्वाद से फिर से भाय नरेंद्र मोदी देश की सुरक्षा देश की विकास और देश को वैभव शाली बनाने के लिए फिर से चुन करके भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। 2024 में नो वैकेंसी फ़ॉर पीएम। इसलिए ये लोग गलबहियां करते रहें। वही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि ये बिहार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। इनसे बिहार चलने वाला नहीं है और चले हैं देश चलाने के लिए। ये मुंगेरी लाल का हसीन सपना है। ये जब जब सपनाते हैं तो इनका सपना चकनाचूर हो जाता है। ये जाएं किसी जंगल में जाकर तपस्या करें।

About Post Author

You may have missed