February 18, 2026

पटना में मां की डांट से नाराज 17 साल के नाबालिक ने खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाते समय तोडा दम

युवक की फाइल फोटो

पटना। राजधानी पटना में मां की डांट से नाराज 17 साल के युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद लहूलुहान युवक को परिजन अस्पताल लेकर गए लेकन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान अखिलेश यादव के पुत्र जय बिंदा कुमार, 17 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, वारदात नौबतपुर थाने के धोबिया कालापुर गांव का है। बताया जाता है कि मृतक जय बिंदा को किसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ा हो गया था। इसी विवाद को लेकर शनिवार की सुबह कमरे में जाकर खुद को सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बिहटा के एक निजी किलनिक में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा हैं की मृतक जय बिंदा को कुछ नशा करने की लत लगी हुई थी और वो घर में बराबर पैसे को लेकर झगड़ते रहता था। नौबतपुर थानेदार रफीकुर रहमान ने कहा कि किस कारण से युवक ने खुदकुशी की फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

You may have missed