February 21, 2026

पटनासिटी में युवक की हत्या से हडकंप, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ली जान

पटना। बिहार की राजधानी पटना के पटना सिटी में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। मामला गुलजारबाग जीआरपी थाना का है। थाना अंतर्गत धनकी मोड़ रेलवे लाइन के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा हैं युवक बाइक से कहीं जा रहा था। उसी दौरान अपराधियों ने उसे रोककर गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गयी है। युवक की पहचान पटना सिटी के मोर्चा रॉड के रहने वाले सनी कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद इसकी सूचना गुलजारबाग पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटनास्थल का मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुट गयी है।

You may have missed