बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, 85 अफसर इधर से उधर

पटना। प्रदेश सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया है। सरकार ने कुल 85 अधिकारियों का तबादला किया है। जबकि वेटिंग में चल रहे दो अधिकारियों को भी नई जगह पर भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

नालंदा के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार पटना के संयुक्त आयुक्त सह सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार बनाए गए हैं।

अरवल के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार बने शेखपुरा के बंदोबस्त पदाधिकारी, बेतिया के उप विकास आयुक्त रविन्द्र नाथ प्रसाद मधेपुरा के अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सहरसा के उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह बने भवन निर्माण विभाग पटना के संयुक्त सचिव, मधुबनी के उप विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह पटना के अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सह जिला लोक शिकायत पदाधिकारी बने हैं। भागलपुर के उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सहरसा के अपर समाहर्ता नियुक्त हुए हैं।

 

 

 

 

About Post Author