मधेपुरा में 30 वर्षीय विवाहिता के साथ 6 लोगों ने किया गैंगरेप, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

 मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बभनी वार्ड नंबर सात में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय विवाहिता के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार महिला सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की है और गम्हरिया के बभनी बाजार खरीददारी करने को आई थी। सामान खरीदकर वापस जाने के क्रम में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वही पीड़िता को बेहोशी की हालत में स्थानीय लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए पीएचसी से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। पीड़िता ने छह लोगों में से चार नाम पुलिस को बताया है।

वही पीएचसी के चिकित्सक डा विनोद प्रसाद ने बताया कि महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए जेएनकेटी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। पीएचसी प्रभारी थानाध्यक्ष जावेद प्रवेज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About Post Author

You may have missed