August 21, 2026

परसा में 500 से अधिक ग्रामीणों ने उठाया मुफ्त जांच का लाभ

फुलवारी शरीफ ।  परसा थाना के सामने स्थानीय समाजसेवी राहुल कुमार के सौजन्य से रविवार को लगाए गए मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 500 से अधिक ग्रामीणों ने जांच कराई।

यहां शिविर में मुफ्त में जांच के बाद दवा दी गई। मुफ्त वृहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आदम्य फाउंडेशन न्यू दिल्ली के बैनर तले किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक गौरव कुमार हैं। जिनके पास आयुष्मान कार्ड था, उनका डॉक्टरों ने मुफ्त में ऑपरेशन किया।

यहां लगभग 500 मरीज ने अपना जांच करवाई व मुफ्त में दवा भी ली। गौरव कुमार ने कहा कि इस तरह के और भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मुफ्त वृहत स्वास्थ्य जांच शिविर के आयोजन से खुशी का माहौल देखा गया।

ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में स्वास्थ्य जांच शिविर में आकर जांच कराई व डॉक्टरों का आभार जताया। शिविर में आए डॉक्टरों ने कहा कि जिन्हें कोई परेशानी हो तो उनके आशियाना नगर क्लिनिक में आकर मुफ्त में दाखिला ले सकते हैं।

 

You may have missed