October 28, 2026

खगड़िया : बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के दौरान नदी में 3 बच्चे डूबे, 2 बच्चे लापता, एक सकुशल वरामद

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में आज एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहाँ टाउन थाना इलाके के विद्या धार गंडक घाट के पास आज नहाने के दौरान 3 बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए। वही जिसमें 2 बच्चे लापता बताये जा रहे है। जबकि एक बच्चा सकुशल पानी से निकल गया है। वही इन सबके बीच लापता बच्चों की खोजबीन खबर लिखे जाने तक जारी है। वही लापता बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। बता दे की आज तीनों बच्चे बूढ़ी गंडक में नहा रहे थे। वही इसी दौरान तीनों डूबने लगे। बाद में एक बच्चा को सकुशल निकाल लिया गया। जबकि 2 बच्चे अभी भी लापता है। वही इस घटना के बाद मौके पर जहाँ लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। वहीँ घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया है।

You may have missed