सीतामढ़ी में शादी का वादा कर 2 युवकों ने महीनो किया यौन शोषण, विरोध करने पर महिला के साथ की मारपीट

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिलें से के बड़ी खबर सामने आ रही हैं। वही बता दे की जिलें में एक शादीशुदा महिला से महीनों तक 2 युवकों द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया हैं। इस संबंध में पीड़िता ने मेहसौल ओपी में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है। वही यह पूरी घटना शहर के मेहसौल ओपी क्षेत्र की है। जहां महिला को बेहोशी हालत में चौकीदार के द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है की महिला का ससुराल परसौनी थाना क्षेत्र में है। गांव के ही रिश्ते में देवर लगने वाले संतोष साह नामक युवक ने बहला फुसला कर दूसरी शादी करने का वादा किया। फिर महिला को उसके पति से ज्यादा खुश रखने का प्रलोभन देकर एक महीने पहले उसे सीतामढ़ी लाया। जहां एक कमरे में रख दिया। वही इसके बाद आरोपी संतोष साह और उसका दोस्त गोलू साह प्रतिदिन महिला से शारीरिक संबंध बनाते रहे। वही संतोष के द्वारा उसे प्रलोभन दिया गया था कि गोलू से उसकी शादी करवा देगा। वही दोनो आरोपी के द्वारा महिला का अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद दोनों एक साथ महिला से शारीरिक संबंध बनाने लगे।

वही मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगे। बीते 10 नवंबर को जब उसने इसका विरोध किया तो महिला के साथ काफी मारपीट और दुष्कर्म करने के बाद बेहोशी हालत में राजोपट्टी के मेन रोड पर फेंक दिया गया। जहां देखने के बाद कुछ लोगो ने चौकीदार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद चौकीदार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। वही महिला के द्वारा आरोप लगाया गया की आरोपियों के द्वारा उसका सारा सोने चांदी के जेवरात भी ले लिया गया है। वही उन्होंने बताया की उसका पति 3 साल पहले छोड़ दिया था। जिसके बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान संतोष साह महिला को मायके बुलाया और वहां से लेकर फरार हो गया।

About Post Author

You may have missed