सड़क दुर्घटना : मुजफ्फरपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 2 युवक की मौके पर गई जान, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क दुर्घटना मे 2 व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। वही यह घटना जिले के कर्जा थाना क्षेत्र बड़कागांव ढाला के समीप की है। बता दे की दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गए। इसमे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वही इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी की स्तिथि बन गई। मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। वही लोगो ने मामले की सूचना करजा थाने की पुलिस को दिया। वही सूचना पाकर पहुंची करजा पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। दोनों के शवो को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमसीएच भेज दिया गया। वही मृतको की पहचान देवरिया थाना के मुजा बंगरा निवासी 48 वर्षीय मोतीलाल शर्मा है। जबकि पारू थाना इलाके के रामेश्वर राय के रूप मे की गई है।

वही इस घटना के बाद मृतको के परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है। मामले मे मृतक रामेश्वर के परिजनों ने बताया की वे रोलर के चालक थे। पकड़ी इलाके मे काम कर रहे थे। काम करने के बाद वे बाइक से घर की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़कागांव पुल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उन्होंने बताया की मोबाइल पर सूचना मिली की रामेश्वर की सड़क दुर्घटना मे मौत हो गई है। उनका शव मेडिकल भेजा गया है। जिसके बाद वे लोग मेडिकल पहुंचे है। मामले मे करजा पुलिस ने बताया की मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमसीएच भेज दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है। ताकि आगे की कारवाई की जा सके।

About Post Author

You may have missed