बांका में ट्रेन में छापेमारी कर पुलिस ने 12 शराबियों को किया गिरफ्तार, धक्का-मुक्की में एक पुलिसकर्मी घायल

बांका। बिहार के बांका में शराबियों की गिरफ्तारी को लेकर चलती ट्रेन में चली छापेमारी अभियान। ट्रेन रुकते ही भागने लगे शराबी। पुलिस ने खदेड़ कर 1 दर्जन शराबियों को किया गिरफ्तार। छापेमारी के दौरान एक शराबी ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर जख्मी किया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बांका के रजौन थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात्रि को गठित टीम द्वारा धौनी रेलवे स्टेशन में ट्रेन बोगी के अंदर पुलिस टीम ने घुसकर सर्च अभियान चलाया। जिसे देखकर शराबियों में हड़कंप मच गया। कई शराबी चलती ट्रेन से कूद कर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस टीम ने एक दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर थाना लाया। सभी के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद। शुक्रवार को सभी को बांका जेल भेज दिया गया। पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी के बाद भी शराबियों में कोई डर नहीं दिख रहा है। प्रत्येक दिन शराबी शराब के नशे में गिरफ्तार हो रहे हैं। वही गिरफ्तार होने के बाद भी शराबियों में कभी नहीं आ रही है। जिसको देखते हुए पुलिस टीम द्वारा भी जाल बिछाकर लगातार चलती ट्रेन में प्रवेश करके छापेमारी कर शराबियों की गिरफ्तारी की जा रही है। गिरफ्तार सभी शराबियों को शुक्रवार कि सुबह बांका जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में छापेमारी अभियान चलाकर एक दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया गया है। सभी शराबियों का अस्पताल में जांच कराने के दौरान शराब पीने की पुष्टि की गई है।वहीं पुलिस के साथ हाथापाई करने मामले में एक शराबी के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा गया।

About Post Author

You may have missed