September 10, 2026

परसा में तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो की हालत गंभीर

फुलवारी शरीफ। परसा बाजार थाना क्षेत्र के साईं मंदिर महुली के पास शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। इसमें बाइक सवार जहानाबाद के युवक की मौत हो गई जबकि परसा बाजार थाना क्षेत्र के कामताचक के रहने वाले दो युवक घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े व घायलों को अस्पताल ले गए। वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज उसके परिजनों को सूचना दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही जहानाबाद के घोषी के रामानंद शर्मा के परिजनों में हड़कंप मच गया।

घटना के बारे में बताया जाता है कि पटना से जहानाबाद की ओर जा रहे घोसी के रामानन्द शर्मा की बाइक में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि मौके पर ही तीनों युवक घायल होकर तड़पने लगे। आसपास के लोग हादसे के बाद वहां पहुंचे और घायलों को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने जहां रामानंद शर्मा को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, कामता चक मुसहरी के सोहन और उसके एक साथी की हालत गंभीर है। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। प्रशिक्षु डीएसपी ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाईंक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

You may have missed