एक बार फिर भयानक हुआ कोरोना, अफ्रीकी देशों में नए स्ट्रेन की दस्तक

दुनिया। कोरोना के नए स्ट्रेन दुनियाभर की चिंताए बढ़ा दी है। पिछले कुछ दिनों में दक्षिण अफ्रीका में नए वेरिएंट के 30 से अधिक मामले सामने आए है जिसके बाद एहतियात बरतते हुए यूनाइटेड किंगडम( बिटेन) ने दक्षिण अफ्रीका सहित छह देशों में अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (UKHSA) द्वारा वेरिएंट बी.1.1.529 को जांच के बाद इन देशों की सभी फ्लाइट को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद ने सभी उड़ानों को रद्द करने की जानकारी दी है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि वैरिएंट में बड़ी संख्या में स्पाइक प्रोटीन म्यूटेशन के साथ-साथ वायरल जीनोम के अन्य हिस्सों में म्यूटेशन शामिल हैं। ये संभावित रूप से जैविक रूप से महत्वपूर्ण म्यूटेशन हैं जो टीके, उपचार और ट्रांसमिशन के संबंध में वायरस के व्यवहार को बदल सकते हैं। इसी को देखते हुए वर्तमान में अधिक जांच की आवश्यकता है।

यूनाइटेड किंगडम स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के सचिव जाविद ने कहा है कि यूकेएचएसए लगातार एक नए संस्करण की जांच कर रहा है और अधिक डेटा को इक्ठ्ठा कर रहा है। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका या उससे जुड़े किसी देश से यात्रा करने वाले यात्रियों को मॉनिटर किया जाएगा। साथ ही सभी छह अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में जोड़ा जाएगा। इन देशों से यात्रा करने वाले ब्रिटेन के यात्रियों को क्वारंटीन में रहना होगा।

WHO ने बुलाई आपातकालीन बैठक

मिली जानकारी के अनुसार, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में संभावित रूप से तेजी से फैल रहे सीओवीआईडी ​​​​स्ट्रेन पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुला रहा है। यूके मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, यूके के वैज्ञानिकों ने बोत्सवाना में एक कोरोना वायरस स्ट्रेन की उपस्थिति की चेतावनी दी थी।

About Post Author

You may have missed