मंत्री राम जनक के OSD मृत्युंजय कुमार समेत 3 लोगों के यहां SVU की रेड, तीन जगह छापेमारी के दौरान बरामद हुए 30 लाख रूपए

बिहार। बिहार सरकार के मंत्री जनक राम  के OSD मृत्युंजय कुमार और धनंजय कुमार और रत्ना चटर्जी के ठिकानों पर SVU ने शुक्रवार सुबह रेड मारी। दोनों पर सरकारी पद पर काम करते हुए भ्रष्टाचार करने का आरोप है। मंत्री जनक राम को गुरुवार को बिहार भाजपा के कोर कमेटी और चुनाव समिति का सदस्य बनाया है। इधर, शुक्रवार को उनके OSD मृत्युंजय कुमार समेत 3 लोगों के घर पर रेड पड़ी है। छापे में OSD की दोस्त रत्ना चटर्जी के कटिहार वाले ठिकाने से 30 लाख कैश व सोने के बिस्किट भी मिले हैं। आरोप है कि तीन ने मिलकर खूब काली कमाई की है। इनके काले कारनामों के बारे में स्पेशल विजिलेंस यूनिट को कंप्लेन मिली थी। इसके बाद आरोपों की जांच की गई। रिपोर्ट आने पर मामला सही पाया गया। इसके बाद टीम ने आज सुबह पटना, अररिया और कटिहार में दबिश दी। इसकी पुष्टि ADG नैयर हसनैन खान ने की है। रत्ना चटर्जी 2011 में पूर्णिया के वाइसी में CDPO थीं। इसी साल भ्रष्टाचार के मामले में उनपर कार्रवाई भी हुई थी। इस दौरान इन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था।

25 नवंबर को इनके खिलाफ SVU ने 13(1)(b), 13(2) r/w और PC एक्ट 1988 की धारा 12 व IPC की धारा 120B के तहत FIR दर्ज की गई। फिर स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में अपील इनके ठिकानों को सर्च करने के लिए परमिशन मांगा गया। कोर्ट से परमिशन मिलने के बाद सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू कर दी गई। तीन अलग-अलग टीमें छापेमारी कर रही हैं। शाम तक इस मामले में बड़ा अपडेट हो सकता है।

इससे पहले SVU ने 23 नवंबर को भ्रष्टाचार के आरोप में पटना के धनरुआ की CDPO ज्योति कुमारी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस कार्रवाई में इनके काली कमाई से अर्जित किए गए चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था। इनके खिलाफ भी FIR दर्ज की थी। यह कार्रवाई पब्लिक से मिली शिकायत पर की गई थी।

About Post Author

You may have missed