लॉकडाउन :दिल्ली जैसा नजारा दिखा मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर, जमा हुए हजारों मजदूर

CENTRAL DESK : कोरोना संक्रमण की वजह से पीएम मोदी ने देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाकर 3 मई कर दिया है। जिसके कारण अब बाहर कमाने खाने वालों के बीच गंभीर संकट उत्पन्न हो गई है। इस लॉकडाउन में इन लोगों के पास न रोजगार है और न खाने को पैसे। जिससे इन मजदूरों का धैर्य जवाब दे दिया है, अब ये मजदूर अपने-अपने राज्य में वापस जाना चाहते हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए बांद्रा स्टेशन पर सैकड़ों मजदूर स्टेशन पर जमा हो गए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं, जो सरकार को चिंता में डालने वाली है। उत्पन्न हुए हालात पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इन मजदूरों के खाने का इंतजाम करेगी। हम मजदूरों को समझा रहे हैं कि उनकी परिस्थितियों को सुधारने की पूरी कोशिश करेंगे।
बता दें देश का महाराष्ट्र राज्य कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां मंगलवार को 121 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में मरीजों की संख्या 2455 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 121 मामलों में से मुंबई से 92, नवी मुंबई से 13, ठाणे से 10 और वसई-विरार (पालघर जिले में) से 5 और एक रायगढ़ से है। उधर, मुंबई के धारावी में आज दो और मौतें हुईं। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 162 तक पहुंच गया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले लॉक डाउन के पहले चरण की शुरूआत में कुछ ऐसी ही स्थिति दिल्ली में भी दिखी थी। भारी संख्या में मजदूर अपने गांव-घर जाने के लिए निकले पड़े थे। देशव्यापी लॉकडाउन को तोड़ते हुए आनंद विहार बस अड्डे पर जनसैलाब उमड़ पड़ा था। लॉकडाउन की सारी व्यवस्थाएं यहां पूरी तरह से चरमरा गई थी। इनमें सैकड़ों लोग ऐसे भी थे, जिन्हें जो साधन मिला उसी से अपने गंतव्य की ओर चल दिए। कोई ठेला से तो कोई टेंपो से तो कोई पैदल ही चल पड़ा। बाद में गृहमंत्रालय के सख्त होने पर स्थिति काबू में आई थी।

About Post Author

You may have missed