बिहार चुनाव : राजद का एक और वादा, सरकार बनी तो करेंगे ये काम

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियां वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के बड़े-बड़े दावे करते नहीं थक रहे हैं। जहां राजद ने सरकार बनते ही 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया है। वहीं अब राजद के राज्यसभा सांसद और मुख्य प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि बिहार में राजद की सरकार बनी तो मुखिया और सरपंच का मानदेय बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनाव प्रचार के दौरान जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह बिहार का संस्कार नहीं है। वे पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार बनने के बाद एस्टीमेट घोटाले की जांच कराई जाएगी।

You may have missed